एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, छह साल में सर्वाधिक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.4 डिग्री अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, छह साल में सर्वाधिक

नयी दिल्ली, 27 अप्रैल राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.4 डिग्री अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

विभाग ने कहा कि यह 25 अप्रैल 2019 के बाद से दिल्ली में रात का सबसे अधिक तापमान है। दिल्ली में 25 अप्रैल 2019 को यह 28 डिग्री सेल्सियस था।

दिल्ली में शनिवार का दिन गर्म था क्योंकि दिन का तापमान 42 डिग्री को पार कर गया था जो इस सीजन में सर्वाधिक था। यह पिछले तीन वर्षों में अप्रैल का दिन का सबसे अधिक तामपान था।

रविवार को अधिकतम तापमान में आंशिक गिरावट आयी और यह 41.3 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से 2.3 डिग्री अधिक है।

मौसम विभाग ने सोमवार को आंशिक रूप से बादल छाये रहने तथा अधिकतम तापमान 41 डिग्री एवं न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया है।

आज यहां सापेक्षिक आर्द्रता 42 प्रतिशत और 28 प्रतिशत के बीच रही।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में आज लगातार सातवें दिन वायु गुणवत्ता सूचकांक खराब रहा। रविवार अपराह्न चार बजे यह 246 था।

सीपीसीबी के अनुसार, एक्यूआई शून्य से 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 27, 2025 10:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).