देश की खबरें | दिल्ली में न्यूनतम तापमान 14.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार की सुबह सुहानी रही और न्यूनतम तापमान 14.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से छह डिग्री कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, आठ अप्रैल राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार की सुबह सुहानी रही और न्यूनतम तापमान 14.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से छह डिग्री कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।
आईएमडी के मुताबिक, दिल्ली में शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 49 फीसदी दर्ज की गई।
विभाग ने दिन में शहर में आसमान साफ रहने और शाम को आंशिक रूप से बादल छाने का पूर्वानुमान जताया है।
आईएमडी के अनुसार, दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, दिल्ली में शनिवार सुबह आठ बजे के आसपास समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 159 दर्ज किया गया, जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है।
मालूम हो कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 08, 2023 11:24 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

