एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली में न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम, 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | दिल्ली में न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

नयी दिल्ली, 12 नवंबर दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम, 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

शहर में बृहस्पतिवार को भी न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो इस मौसम का सबसे कम तापमान था।

आईएमडी ने बताया कि अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। सुबह साढ़े आठ बजे हवा में आर्द्रता का स्तर 93 प्रतिशत रहा।

सफदरजंग और पालम मौमस निगरानी केन्द्रों में सुबह साढे़ पांच बजे दृश्यता क्रमश: 200 मीटर और 500 मीटर रही।

आईएमडी के अनुसार, शून्य से 50 मीटर के बीच दृश्यता होने पर कोहरा ‘बेहद घना’, 51 से 200 मीटर के बीच ‘घना’, 201 से 500 के मीटर के बीच ‘मध्यम’ और 501 से 1000 के बीच दृश्यता होने पर कोहरे को ‘हल्का’ माना जाता है।

शहर में बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो इस मौसम का सबसे कम तापामन था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 12, 2021 11:06 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).