एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली में जुलाई के औसत से अधिक बारिश हुई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में जुलाई माह में हुई बारिश इस महीने की औसत वर्षा से अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के आंकड़ों से यह जानकारी मिली है।

देश की खबरें | दिल्ली में जुलाई के औसत से अधिक बारिश हुई

नयी दिल्ली, 29 जुलाई दिल्ली में जुलाई माह में हुई बारिश इस महीने की औसत वर्षा से अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के आंकड़ों से यह जानकारी मिली है।

आईएमडी के अनुसार, इस महीने अब तक राष्ट्रीय राजधानी में 220.2 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य 209.7 मिमी से अधिक है।

दिल्ली में एक जून से अब तक 322.2 मिमी बारिश हुई है, जो औसत वर्षा 270.1 मिमी से ज़्यादा है। मानसून ने शहर में जून के अंत में दस्तक दी थी।

मंगलवार सुबह 8.30 बजे से दोपहर 2.30 बजे के बीच, शहर के सफदरजंग स्थित प्राथमिक मौसम केंद्र पर 68.1 मिमी बारिश दर्ज की गई।

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के आंकड़ों के अनुसार, अन्य केंद्रों ने अलग-अलग मात्रा दर्ज की है। रिज में 129.5 मिमी, लोधी रोड में 71.8 मिमी, प्रगति मैदान में 45.5 मिमी और पूसा में 37.5 मिमी बारिश दर्ज की गई।

मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि अगले सात दिनों तक या कम से कम तीन अगस्त तक बारिश जारी रहने की संभावना है।

विभाग ने बताया कि दिल्ली में न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से 0.5 डिग्री कम है जबकि अधिकतम तापमान 29.1 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 5.8 डिग्री सेल्सियस कम है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, शाम चार बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 72 दर्ज किया गया जो संतोषजनक श्रेणी में आता है।

सीपीसीबी के अनुसार, एक्यूआई को शून्य से 50 के बीच 'अच्छा', 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 से 200 के बीच 'मध्यम', 201 से 300 के बीच 'खराब', 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब' और 401 से 500 के बीच 'गंभीर' माना जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 29, 2025 10:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).