देश की खबरें | साक्षरता दर में दिल्ली दूसरे स्थान पर, सिसोदिया ने अपनी शिक्षा टीम की तारीफ की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. देश में साक्षरता दर में दूसरा स्थान प्राप्त करने के बाद दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने अपनी सरकार की शिक्षा टीम को बधाई दी है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, सात सितंबर देश में साक्षरता दर में दूसरा स्थान प्राप्त करने के बाद दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने अपनी सरकार की शिक्षा टीम को बधाई दी है।

सिसोदिया ने एक ट्वीट में कहा, "दिल्ली ने देश में साक्षरता दर में दूसरा सर्वश्रेष्ठ स्थान हासिल किया है। दिल्ली की शिक्षा टीम को बधाई। हम 100 फीसदी साक्षरता के लिए संघर्ष करते रहेंगे। तनाव कम करना सबसे बड़ी प्राथमिकता है। हर घंटे एक आत्महत्या, अस्वीकार्य है। 'खुशहाल दिल्ली' वक्त की जरूरत हैं और इसे व्यापक तौर पर स्वीकार करना चाहिए। "

यह भी पढ़े | NCP Chief Sharad Pawar and Anil Deshmukh Receive Threat Calls: सीएम उद्धव ठाकरे के बाद NCP चीफ शरद पवार और अनिल देशमुख को भी आए धमकी भरे कॉल.

इस ट्वीट को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रीट्वीट किया है।

राष्ट्रीय नमूना सर्वेक्षण के 75वें दौर के तहत जुलाई 2017 से जून 2018 के बीच 'पारिवारिक सामाजिक उपभोग: भारत में शिक्षा ' पर आधारित इस रिपोर्ट में सात साल या उससे अधिक आयु के लोगों के बीच साक्षरता दर की राज्यवार जानकारी दी गई है।

यह भी पढ़े | ICICI Bank-Videocon Case: आईसीआईसीआई बैंक की पूर्व MD चंदा कोचर के पति दीपक कोचर को ED ने किया गिरफ्तार.

सर्वेक्षण के अनुसार, केरल में साक्षरता दर 96.2 प्रतिशत जबकि आंध्र प्रदेश 66.4 प्रतिशत है।

केरल के बाद दिल्ली 88.7 प्रतिशत साक्षरता दर के साथ दूसरे स्थान पर है। उत्तराखंड 87.6 प्रतिशत के साथ तीसरे, हिमाचल प्रदेश 86.6 फीसदी के साथ चौथे और असम 85.9 प्रतिशत के साथ पांचवें स्थान पर है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Live Score Update: मुंबई में टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Live Toss And Scorecard: मुंबई में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Toss Winner Prediction: मुंबई में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\