Delhi: अक्टूबर के शुरूआती 10 दिनों में हुई बारिश पिछले 16 साल में दूसरा सर्वोच्च रिकार्ड: मौसम विभाग
दिल्ली में अक्टूबर के शुरूआती 10 दिनों में 121.7 मिलीमीटर (मिमी) बारिश दर्ज की गई, जो पिछले 16 वर्षों में दूसरा सर्वोच्च रिकार्ड है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी.
नयी दिल्ली, 10 अक्टूबर: दिल्ली में अक्टूबर के शुरूआती 10 दिनों में 121.7 मिलीमीटर (मिमी) बारिश दर्ज की गई, जो पिछले 16 वर्षों में दूसरा सर्वोच्च रिकार्ड है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी. इस महीने अब तक हुई बारिश अगस्त में दर्ज की गई बारिश (41.6 मिमी) की करीब तीन गुना है.
राष्ट्रीय राजधानी में पिछले साल अक्टूबर में 122.5 मिमी बारिश दर्ज की गई थी. आमतौर पर, अक्टूबर में 28 मिमी बारिश हुआ करती है.शहर में 2020, 2018 और 2017 में अक्टूबर के महीने में बारिश नहीं हुई थी और 2019 में इस महीने 47.3 मिमी बारिश दर्ज की गई थी.
पिछले तीन दिनों में हुई बारिश तीन हफ्तों में दूसरी सर्वाधिक लंबी बारिश है.
चक्रवातीय परिसंचरण और हवा के कम दबाव के क्षेत्र के एक दूसरे के प्रभाव में आने के कारण राष्ट्रीय राजधानी में मॉनसून की अंतिम बारिश 21 सितंबर से 24 सितंबर तक हुई थी. मौसम विभाग ने कहा कि दिल्ली में हो रही मौजूदा बारिश मॉनसून की बारिश नहीं है. शहर में मॉनसून की वार्षिक बारिश 653.6 मिमी की तुलना में 516.9 हुई थी.
पश्चिमी विक्षोभ और पुरवइया पवन के एक-दूसरे के प्रभाव में आने के कारण लगातार हो रही बारिश से इस वर्ष अब तक 790 मिमी बारिश हो चुकी है.दिल्ली में अक्टूबर के शुरूआती 10 दिनों में 121.7 मिलीमीटर (मिमी) बारिश दर्ज की गई, जो पिछले 16 वर्षों में दूसरा सर्वोच्च रिकार्ड है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी.
इस महीने अब तक हुई बारिश अगस्त में दर्ज की गई बारिश (41.6 मिमी) की करीब तीन गुना है.
राष्ट्रीय राजधानी में पिछले साल अक्टूबर में 122.5 मिमी बारिश दर्ज की गई थी. आमतौर पर, अक्टूबर में 28 मिमी बारिश हुआ करती है.
शहर में 2020, 2018 और 2017 में अक्टूबर के महीने में बारिश नहीं हुई थी और 2019 में इस महीने 47.3 मिमी बारिश दर्ज की गई थी. पिछले तीन दिनों में हुई बारिश तीन हफ्तों में दूसरी सर्वाधिक लंबी बारिश है.
चक्रवातीय परिसंचरण और हवा के कम दबाव के क्षेत्र के एक दूसरे के प्रभाव में आने के कारण राष्ट्रीय राजधानी में मॉनसून की अंतिम बारिश 21 सितंबर से 24 सितंबर तक हुई थी. मौसम विभाग ने कहा कि दिल्ली में हो रही मौजूदा बारिश मॉनसून की बारिश नहीं है. शहर में मॉनसून की वार्षिक बारिश 653.6 मिमी की तुलना में 516.9 हुई थी.
पश्चिमी विक्षोभ और पुरवइया पवन के एक-दूसरे के प्रभाव में आने के कारण लगातार हो रही बारिश से इस वर्ष अब तक 790 मिमी बारिश हो चुकी है.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 10, 2022 05:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

