एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली: शालीमार बाग में बिजली के तार को भूमिगत करने की परियोजना शुरू

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को अपने शालीमार बाग निर्वाचन क्षेत्र में बीएच ब्लॉक, जनता फ्लैट्स कॉलोनी में बिजली के ओवरहेड तार को हटाने और उन्हें भूमिगत करने के लिए एक प्रायोगिक परियोजना शुरू की है।

देश की खबरें | दिल्ली: शालीमार बाग में बिजली के तार को भूमिगत करने की परियोजना शुरू

नयी दिल्ली, 11 जुलाई दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को अपने शालीमार बाग निर्वाचन क्षेत्र में बीएच ब्लॉक, जनता फ्लैट्स कॉलोनी में बिजली के ओवरहेड तार को हटाने और उन्हें भूमिगत करने के लिए एक प्रायोगिक परियोजना शुरू की है।

इस परियोजना की लागत आठ करोड़ रुपये है और इसके तीन महीने में पूरा होने की उम्मीद है।

परियोजना की शुरुआत करते हुए गुप्ता ने कहा कि यह परियोजना घनी बस्ती वाली कॉलोनी को तार के जाल से मुक्त करके उसकी सूरत बदल देगी।

ऊर्जा मंत्री आशीष सूद ने सहमति जताते हुए कहा कि यह परियोजना सभी मौसमों में सुरक्षित और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करेगी।

वित्त विभाग का भी प्रभार संभाल रहीं रेखा गुप्ता ने 2025-26 के बजट में घोषणा की थी कि राष्ट्रीय राजधानी में बिजली के ओवरहेड तार को भूमिगत करने के लिए 100 करोड़ रुपये आवंटित किए जाएंगे।

टाटा पावर दिल्ली डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डी. बसाक के अनुसार, लगभग 10 किलोमीटर बिजली की लाइनें भूमिगत बिछाई जाएंगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 12, 2025 04:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).