एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली: कम तीव्रता वाले धमाके के एक दिन बाद निजी स्कूल को मिली ईमेल के जरिए बम की धमकी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रशांत विहार इलाके में कम तीव्रता वाले धमाके के एक दिन बाद शुक्रवार को दिल्ली के रोहिणी में एक निजी स्कूल को ईमेल के जरिए बम की धमकी मिली। दिल्ली अग्निशमन सेवा के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | दिल्ली: कम तीव्रता वाले धमाके के एक दिन बाद निजी स्कूल को मिली ईमेल के जरिए बम की धमकी

नयी दिल्ली, 29 नवंबर प्रशांत विहार इलाके में कम तीव्रता वाले धमाके के एक दिन बाद शुक्रवार को दिल्ली के रोहिणी में एक निजी स्कूल को ईमेल के जरिए बम की धमकी मिली। दिल्ली अग्निशमन सेवा के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि स्कूल परिसर में गहन तलाशी के बाद धमकी महज अफवाह साबित हुई।

एक अधिकारी के अनुसार, ईमेल के जरिए बम की धमकी के संबंध में दिल्ली पुलिस की तरफ से सुबह 10 बजकर 57 मिनट पर सूचना मिली।

अधिकारी ने बताया कि दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) की एक टीम तुरंत मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस, बम निरोधक दस्ता, खोजी कुत्तों का दस्ता और डीएफएस के कर्मचारियों ने स्कूल के पूरे परिसर की जांच और तलाशी ली।

अधिकारी ने बताया कि कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली और धमकी अफवाह साबित हुई।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

रोहिणी में बृहस्पतिवार को पीवीआर प्रशांत विहार के पास कम तीव्रता का धमाका हुआ था जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 29, 2024 12:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).