देश की खबरें | दिल्ली प्रदेश भाजपा ने ‘आप’ के मुख्यालय’ के पास प्रदर्शन कर केजरीवाल से इस्तीफे की मांग की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली इकाई ने मंगलवार को यहां सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी के कार्यालय के पास विरोध प्रदर्शन किया और "सभी मोर्चों" पर उनकी सरकार की कथित विफलता पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे की मांग की।

नयी दिल्ली, 25 जुलाई भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली इकाई ने मंगलवार को यहां सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी के कार्यालय के पास विरोध प्रदर्शन किया और "सभी मोर्चों" पर उनकी सरकार की कथित विफलता पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे की मांग की।

प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आरोप लगाया कि केजरीवाल सरकार की सभी मोर्चों पर विफलता 45 साल बाद शहर में आई बाढ़ के दौरान स्पष्ट हो गई।

सचदेवा ने एक बयान में कहा, “केजरीवाल ने मुख्यमंत्री पद पर बने रहने का नैतिक अधिकार खो दिया है, क्योंकि उनकी सरकार के तहत दिल्ली भ्रष्टाचार, निष्क्रियता और अराजकता में डूब गई है। अगर वह पद नहीं छोड़ेंगे तो 2025 के विधानसभा चुनाव में लोग उन्हें हटा देंगे।”

प्रदर्शनकारी आईटीओ के पास एकत्र हुए और दीन दयाल उपाध्याय (डीडीयू) मार्ग पर स्थित ‘आप’ मुख्यालय तक पहुंचने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें बैरिकेड लगाकर पहले ही रोक दिया।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने ‘आप’ कार्यालय पहुंचने के लिए जब बैरिकेड को तोड़ने की कोशिश की तो पुलिस उन्हें तितर-बितर करने के लिए पानी की बौछारों का इस्तेमाल किया।

पुलिस ने सचदेवा समेत कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\