देश की खबरें | कोरोना वायरस से संक्रमित दिल्ली पुलिस के एएसआई की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए दिल्ली पुलिस के 53 वर्षीय सहायक उप निरीक्षक की बृहस्पतिवार सुबह अस्पताल में मौत हो गई।
नयी दिल्ली, नौ जुलाई कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए दिल्ली पुलिस के 53 वर्षीय सहायक उप निरीक्षक की बृहस्पतिवार सुबह अस्पताल में मौत हो गई।
अधिकारियों ने बताया कि जीवन सिंह दिल्ली पुलिस की विशेष शाखा के मोटर ट्रांसपोर्ट विभाग में तैनात थे।
पुलिस के अनुसार 21 जून को सिंह के कोविड-19 से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी और 23 जून को उन्हें आईबीएस लाजपत नगर में भर्ती कराया गया था।
उन्होंने बताया कि 27 जून को उन्हें गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी प्लाज्मा थेरेपी भी की गई लेकिन उनकी हालत में कोई सुधार नहीं आया।
यह भी पढ़े | कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की मांग, विकास दुबे मामले की सीबीआई जांच हो.
पुलिस उपायुक्त (विशेष शाखा) सुमन नालवा ने बताया कि वह वेंटिलेटर पर थे और बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े चार बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।
सिंह 10 जुलाई 1991 को दिल्ली पुलिस में शामिल हुए थे।
पुलिस ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ नोएडा में रह रहे थे। उनक परिवार में पत्नी (49), एक बेटा (19) और एक बेटी (23) हैं। उनकी बेटी नोएडा में एक निजी कम्पनी में काम करती है।
दिल्ली पुलिस के 2,000 कर्मी कोरोना वायरस की चपेट में आए हैं, जिनमें से 1,300 ठीक होकर दोबारा नौकरी पर भी लौट आए हैं।
पुलिस के अनुसार कोविड-19 की वजह से अब तक कम से कम 12 पुलिस कर्मियों की जान गई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 09, 2020 04:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

