देश की खबरें | ‘डमी’ आईईडी का पता लगाने वालों को पुरस्कृत करेगी दिल्ली पुलिस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली पुलिस ने उन लोगों को पुरस्कृत करने का फैसला किया है जो राष्ट्रीय राजधानी के विभिन्न जिलों में विशेष प्रकोष्ठ द्वारा लगाए गए ‘डमी’ आईईडी का पता लगाएंगे। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, छह अगस्त दिल्ली पुलिस ने उन लोगों को पुरस्कृत करने का फैसला किया है जो राष्ट्रीय राजधानी के विभिन्न जिलों में विशेष प्रकोष्ठ द्वारा लगाए गए ‘डमी’ आईईडी का पता लगाएंगे। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

दिल्ली पुलिस ने जून में कहा था कि वह स्थानीय पुलिस की सतर्कता की जांच के लिए शहर के भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में ‘डमी’ आईईडी लगाएगी।

दिल्ली पुलिस की प्रवक्ता सुमन नलवा ने कहा, ‘‘यह एक सतत कवायद है जो हम दिल्ली में चला रहे हैं। हम चाहते हैं कि हर कोई सतर्क रहे। ऐसे कई उदाहरण हैं जब ‘डमी’ का पता नहीं चला। उस विशिष्ट क्षेत्र में, हम लोगों, स्थानीय लोगों, दुकानदारों, आरडब्ल्यूए आदि को संवेदनशील बनाते हैं। हम अपने कर्मियों को भी अधिक सतर्क रहने और लोगों को जागरूक करने के लिए भी कहते हैं।’’

दिल्ली पुलिस ने कहा था कि विशेष प्रकोष्ठ इकाई के कर्मचारी 15 जिलों में से प्रत्येक में भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में ‘डमी’ आईईडी को बेतरतीब ढंग से लगाएंगे।

अधिकारियों ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर, वही कवायद की जा रही है और किसी भी कमी को संबंधित जिले और इकाई के वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में लाया जाता है।

नलवा ने कहा, ‘‘जैसे ही हमें सीसीटीवी कैमरों के बारे में पता चलता है जो काम नहीं कर रहे हैं, हम सुनिश्चित करते हैं कि 24 घंटे के भीतर वे काम करना शुरू कर दें।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान