एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली पुलिस के सिपाही ने खुद को गोली मारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दक्षिण पश्चिम दिल्ली के वसंत विहार इलाके में थाने के अंदर दिल्ली पुलिस के 34 वर्षीय सिपाही ने कथित तौर पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। यह जानकारी शनिवार को अधिकारियों ने दी।

देश की खबरें | दिल्ली पुलिस के सिपाही ने खुद को गोली मारी
जियो

नयी दिल्ली, 20 जून दक्षिण पश्चिम दिल्ली के वसंत विहार इलाके में थाने के अंदर दिल्ली पुलिस के 34 वर्षीय सिपाही ने कथित तौर पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। यह जानकारी शनिवार को अधिकारियों ने दी।

उन्होंने कहा कि मृतक की पहचान संदीप कुमार के रूप में हुई है।

यह भी पढ़े | कोरोना के उत्तराखंड में शनिवार को 23 नए मरीज पाए गए: 20 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण पश्चिम) देवेन्द्र आर्य ने कहा, ‘‘वह वसंत विहार में स्पेशल स्टाफ में पदस्थ था। उसने शुक्रवार की रात करीब साढ़े दस बजे खुद की सर्विस रिवॉल्वर से गोली मार ली।’’

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

यह भी पढ़े | टी-शर्ट पहनकर सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई में पेश हुआ वकील, अदालत ने लगाई फटकार.

पुलिस ने कहा कि कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। कथित आत्महत्या के कारणों के बारे में परिवार को भी नहीं पता है।

कुमार 2006 में बल में शामिल हुआ था और बैरक में रहता था।

पुलिस ने कहा कि वह हरियाणा के झज्जर जिले का रहने वाला है और उसके परिवार में उसके माता-पिता, पत्नी और दो बच्चे हैं।

उन्होंने कहा कि कुमार का शव सफदरजंग अस्पताल के शव गृह में हैं और शव परिवार को सौंपे जाने से पहले चिकित्सक कोरोना वायरस की जांच करेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 20, 2020 09:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).