देश की खबरें | दिल्ली : पुलिस ने 661 किलोग्राम गांजा जब्त कर तीन लोगों को किया गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली पुलिस ने नारायणा इलाके से 661 किलोग्राम गांजा बरामद कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 11 अक्टूबर दिल्ली पुलिस ने नारायणा इलाके से 661 किलोग्राम गांजा बरामद कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
बरामद गांजे की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब एक करोड़ रुपये बताई जा रही है।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान राजस्थान के जैसलमेर निवासी रफीक खान (22), समयपुर बादली निवासी राज किशोर (42) और ओडिशा के निवासी चेतन गतन खारा (36) के रूप में की गयी है।
पुलिस ने बताया कि 29 सितंबर को उसे सूचना मिली की मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल दो लोग गांजा आपूर्ति के लिए एक ट्रक में आएंगे।
पश्चिमी दिल्ली की पुलिस उपायुक्त उर्वीजा गोयल ने बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर नारायणा फ्लाईओवर के नीचे एक जाल बिछाया गया और ट्रक को रोककर उसमें सवार दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस उपायुक्त के मुताबिक ट्रक लट्ठों से लदा था और लट्ठों के नीचे एक गुप्त कक्ष था जहां से 661 किलो मादक पदार्थ बरामद किया गया।
आरोपी ने खुलासा किया कि गांजे का ऑर्डर शेरा नाम के एक व्यक्ति और उसके साथी बहादुर सिंह ने दिया था। यह भी पता चला कि शेरा ने ओडिशा के रहने वाले खारा से प्रतिबंधित पदार्थ खरीदा था। ओडिशा के कोरापुट में विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर खारा को गिरफ्तार कर लिया गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 11, 2021 08:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

