देश की खबरें | दिल्ली पुलिस ने 10 नाबालिगों को बचाया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी से लापता हुए 10 नाबालिगों को देश के विभिन्न स्थानों से बचाने में सफलता हासिल की है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 27 अक्टूबर दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी से लापता हुए 10 नाबालिगों को देश के विभिन्न स्थानों से बचाने में सफलता हासिल की है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पहले मामले में भलस्वा डेयरी निवासी 16 वर्षीय एक किशोर को उत्तर प्रदेश के हरदोई से ढूंढ़ लिया गया।
वहीं, एक अन्य मामले में जहांगीरपुरी निवासी दो नाबालिग लड़कियां उसी इलाके के एक अस्पताल में मिलीं।
पुलिस ने बताया कि नरेला से लापता हुए 17 वर्षीय किशोर को हरियाणा के खरखौदा से ढूंढ़ लिया गया।
दिल्ली के जैतपुर से लापता हुई नाबालिग लड़की को दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके से ढूंढ़ा गया।
पुलिस के अनुसार, भलस्वा डेयरी से लापता हुए 14 वर्षीय किशोर को टिकरी बॉर्डर के पास से ढूंढ़ लिया लिया गया और वेलकम इलाके से लापता हुई एक नाबालिग लड़की गाजियाबाद में मिली।
अधिकारियों ने बताया कि सुल्तानपुरी से लापता हुआ 16 वर्षीय किशोर जहांगीरपुरी इलाके में मिला तथा निहाल विहार से लापता हुए दो नाबालिग लड़कों को उत्तर प्रदेश के आगरा से ढूंढ़कर वापस लाया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 27, 2024 07:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

