देश की खबरें | दिल्ली पुलिस ने उड़ानों में बम की फर्जी धमकियों के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली पुलिस ने पिछले दो दिनों में कई घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में बम होने की मिली धमकियों के संबंध में प्राथमिकी दर्ज की है और मामले की जांच शुरू की है। आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 16 अक्टूबर दिल्ली पुलिस ने पिछले दो दिनों में कई घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में बम होने की मिली धमकियों के संबंध में प्राथमिकी दर्ज की है और मामले की जांच शुरू की है। आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

विमानन कंपनी ‘अकासा एयर’ की बेंगलुरु जाने वाली उड़ान बम की धमकी मिलने के बाद राष्ट्रीय राजधानी लौट आई जिसमें 180 से अधिक यात्री सवार थे।

सूत्रों के अनुसार, पिछले दो दिनों में सोशल मीडिया खातों के जरिए अलग-अलग उड़ानों को बम धमकियां मिलने के बाद इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि ये विमान अलग-अलग देशों और राज्यों के लिए उड़ान भरने वाले थे।

पिछले दो दिनों में कुछ अंतरराष्ट्रीय सहित करीब 12 भारतीय उड़ानों में बम होने की धमकी मिली, हालांकि विमानों की तलाशी में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।

पुलिस ने बताया कि प्राथमिकी की संख्या बढ़ सकती है।

इस बीच, विभिन्न विमानन कंपनी को मिली कई धमकियों का मुद्दा बुधवार को संसदीय समिति के समक्ष उठा और नागर विमानन सचिव ने सांसदों को बताया कि आरोपियों की पहचान की जा रही है और उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

Zimbabwe vs South Africa Weather Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में पिच और परिस्थितियां निभा सकती हैं अहम भूमिका, यहां जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

\