दिल्ली पुलिस ने व्यक्ति की मौत के लगभग तीन साल बाद गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया
दिल्ली पुलिस ने लगभग तीन साल पहले एक व्यक्ति की मौत मामले में अदालत के निर्देश पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है. इस व्यक्ति की मौत की वजह दम घुटना बताया गया था.
नयी दिल्ली, 22 अक्टूबर : दिल्ली पुलिस ने लगभग तीन साल पहले एक व्यक्ति की मौत मामले में अदालत के निर्देश पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है. इस व्यक्ति की मौत की वजह दम घुटना बताया गया था. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि 27 फरवरी 2020 को 45 वर्षीय व्यक्ति सिकंदर खजूरी खास लाल बत्ती के निकट बेहोशी की हालत में मिला था जिसे जग प्रवेश चंद्र अस्तपाल में ले जाया गया जहां डॉक्टरों से उसे मृत घोषित कर दिया.
उन्होंने बताया कि नियमों के तहत भारतीय दंड प्रक्रिया संहिता की धारा- 174 की कार्रवाई की गई और 11 मार्च 2020 को पोस्टमार्टम करने के लिए चिकित्सा बोर्ड गठित किया गया. पुलिस ने बताया कि 19 मार्च 2020 को मृतक की पहचान चांद बाग निवासी सिकंदर के रूप में हुई. बाद में शव परिजनों को सौंप दिया गया था. उन्होंने बताया कि दम घुटने से व्यक्ति की मौत होने की जानकारी मिली और शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं था. यह भी पढ़ें : Jammu and Kashmir: भारी बर्फबारी के कारण दो दिन बंद रहने के बाद मुगल रोड को खोला गया
पुलिस ने बताया कि परिजन इससे संतुष्ट नहीं हुए और प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया. उन्होंने बताया कि 27 जुलाई 2022 को अदालत ने प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया और 17 अक्टूबर 2022 को भारतीय दंड संहिता की धारा-304 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 22, 2022 10:38 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

