एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली पुलिस ने नए आपराधिक कानूनों के तहत 2.5 लाख प्राथमिकियां दर्ज कीं: आयुक्त

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा ने मंगलवार को कहा कि उनके सभी कर्मियों को नए आपराधिक कानूनों के लिए प्रशिक्षण दिया गया है और पुलिस ने पिछले वर्ष इन्हें सफलतापूर्वक लागू किया है।

देश की खबरें | दिल्ली पुलिस ने नए आपराधिक कानूनों के तहत 2.5 लाख प्राथमिकियां दर्ज कीं: आयुक्त

नयी दिल्ली, एक जुलाई दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा ने मंगलवार को कहा कि उनके सभी कर्मियों को नए आपराधिक कानूनों के लिए प्रशिक्षण दिया गया है और पुलिस ने पिछले वर्ष इन्हें सफलतापूर्वक लागू किया है।

अरोड़ा ने किंग्सवे कैंप में स्थित नयी पुलिस लाइन में चौथे ‘कमिश्नरेट दिवस’ पर आयोजित समारोह में कहा कि पिछले साल आज ही के दिन लागू हुए नए आपराधिक कानूनों के तहत 2.5 लाख से अधिक प्राथमिकी दर्ज की गई हैं और 62,000 से अधिक आरोप पत्र दायर किए जा चुके हैं।

पुलिस आयुक्त ने कहा कि पुलिस बल ने 2024 में मादक पदार्थों और संगठित अपराध के खिलाफ अभियान तेज कर दिया।

उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष 9,200 करोड़ रुपये मूल्य के 26,000 किलोग्राम से अधिक मादक पदार्थ नष्ट किए गए, सात अपराधियों पर स्वापक औषधि और मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम अधिनियम के तहत मुकदमा चलाया जा रहा है, और 4.75 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की गई है।

कार्यक्रम में उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना मुख्य अतिथि थे। उन्हें इस अवसर पर सलामी दी गई। उपराज्यपाल ने पदक विजेताओं और प्रतिभागियों को बधाई दी।

अपने संबोधन में सक्सेना ने शहर के दो करोड़ से अधिक निवासियों की सुरक्षा में लगातार प्रयासों के लिए दिल्ली पुलिस की सराहना की।

उन्होंने पुलिस बल की बढ़ती तकनीकी क्षमता की प्रशंसा की और साइबर अपराध, नशीले पदार्थों की तस्करी, अवैध अप्रवास और मानव तस्करी से निपटने में इसकी भूमिका का जिक्र किया।

उन्होंने कहा, "दिल्ली पुलिस ने देश के बेहतरीन पुलिस बलों में से एक होने का गौरव हासिल किया है। अपराध की रोकथाम में प्रौद्योगिकी का उपयोग, स्मार्ट पुलिस बूथ और जीरो एफआईआर पंजीकरण जैसे कदम सराहनीय हैं।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 01, 2025 10:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).