देश की खबरें | दिल्ली पुलिस ने वायरल वीडियो में गिरजाघर पर हमले के दावे को खारिज किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में किए गए उन दावों को बुधवार को सिरे से खारिज किया है कि एक गिरजाघर पर हमला किया गया और वहां जबरन धर्म-परिवर्तन कराए जाने के संदेह पर उसे खाली करवाया गया है।

नयी दिल्ली, 21 दिसंबर दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में किए गए उन दावों को बुधवार को सिरे से खारिज किया है कि एक गिरजाघर पर हमला किया गया और वहां जबरन धर्म-परिवर्तन कराए जाने के संदेह पर उसे खाली करवाया गया है।

उत्तरी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त सागर सिंह कल्सी ने कहा कि किसी गिरजाघर को जबरन खाली कराए जाने की कोई सूचना नहीं है।

पुलिस ने बताया कि वायरल हुए वीडियो में दिख रही इमारत कोई गिरजाघर नहीं है बल्कि उत्तरी दिल्ली में स्थित एक निजी इमारत है।

पुलिस के मुताबिक, 11 दिसंबर की सुबह पीसीआर को बुराड़ी की बाबा कॉलोनी स्थित इमारत में लोगों के एकत्र होने के संबंध में एक कॉल किया गया था और वहां धर्म परिवर्तन कराए जाने को लेकर शक भी जताया गया था।

इमारत के भूतल में सभागार को एक ईसाई महिला को किराए पर दिया गया था। पुलिस के मुताबिक, इसका इस्तेमाल सभाओं और 10:30 से 12:30 बजे के बीच कैरल (ईसाई भजन) गाने के लिए किया जाता था।

पूछताछ में वहां 70-80 लोगों के एकत्र होने की बात सामने आई।

पुलिस के अनुसार, इमारत में माइक लगाया हुआ था, जिसे एक महिला की आपत्ति पर उतरवा दिया गया।

बाद में महिला को लगा कि वहां धर्म परिवर्तन हो रहा है। पुलिस के अनुसार, बाबा कालोनी में इस इमारत के बाहर स्थानीय लोग जमा हो गए और धर्म परिवर्तन के संदेह में 11 दिसंबर को सुबह करीब 10 बजे प्रदर्शन किया।

अधिकारी ने बताया, ‘‘सूचना मिलने पर पुलिस ने समुचित कार्रवाई की लेकिन कुछ गलत नहीं मिला। वहां कोई गिरजाघर नहीं था, किसी को जबरन बाहर नहीं निकाला गया। परिसर उसके मालिक के कहने पर खाली किया गया।’’

गौरतलब है कि मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में एक व्यक्ति दावा करता दिख रहा है कि बुराड़ी इलाके में स्थित एक गिरजाघर पर 400 लोगों ने हमला कर दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Score Update: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट