एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली पुलिस ने अनारदना की गोलियों के रूप में तस्करी की जा रही अफीम बरामद की, दो लोग गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली पुलिस ने पाचक गोलियों अनारदाना के रूप में उच्च गुणवत्ता की अफीम तस्करी करने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह का भंडाफोड करके दो लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | दिल्ली पुलिस ने अनारदना की गोलियों के रूप में तस्करी की जा रही अफीम बरामद की, दो लोग गिरफ्तार

नयी दिल्ली, दो जुलाई दिल्ली पुलिस ने पाचक गोलियों अनारदाना के रूप में उच्च गुणवत्ता की अफीम तस्करी करने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह का भंडाफोड करके दो लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अभियान चलाने वाली दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने कहा कि सरगना समेत आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तारी के बाद यह पता चला है कि यह खुलासा हुआ है कि आरोपी किस तरह से आयुर्वेदिक उत्पादों का इस्तेमाल करके नशीले पदार्थों को विदेश भेज रहे थे।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों की पहचान हरविंदर कुमार उर्फ ​​हर्ष डावर और ललित आहूजा उर्फ ​​लकी के रूप में हुई है, जो पंजाब के लुधियाना से काम कर रहे थे।

पुलिस उपायुक्त (अपराध शाखा) हर्ष इंदौरा ने एक बयान में कहा, “उन्होंने हर्बल पाचक गोलियों के रूप में मादक पदार्थों को कनाडा और ऑस्ट्रेलिया जाने वाले अंतरराष्ट्रीय कूरियर पार्सल में छिपा दिया।”

अधिकारी ने बताया कि मामला 22 मई को सामने आया जब अपराध शाखा को एक संदिग्ध अंतरराष्ट्रीय पार्सल के बारे में सूचना मिली।

अधिकारी ने बताया, “एक टीम ने छापा मारकर 'अनारदाना गोली' जैसी गोलियों के रूप में छिपाकर रखी गई 465 ग्राम अफीम बरामद की। यह प्रतिबंधित पदार्थ चॉकलेट, कपड़ों और अन्य वस्तुओं के बीच छिपाया गया था।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 02, 2025 06:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).