एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली पुलिस ने आपातकालीन तैयारियों की समीक्षा के लिए ‘मॉक ड्रिल’ की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली पुलिस ने सोमवार को रोहिणी, साकेत और दरियागंज समेत राष्ट्रीय राजधानी के कई स्थानों पर ‘मॉक ड्रिल’ की। ऐसा ही एक सुरक्षा अभ्यास साकेत के ‘शेरेटन होटल’ में भी किया गया।

देश की खबरें | दिल्ली पुलिस ने आपातकालीन तैयारियों की समीक्षा के लिए ‘मॉक ड्रिल’ की

नयी दिल्ली, 12 मई दिल्ली पुलिस ने सोमवार को रोहिणी, साकेत और दरियागंज समेत राष्ट्रीय राजधानी के कई स्थानों पर ‘मॉक ड्रिल’ की। ऐसा ही एक सुरक्षा अभ्यास साकेत के ‘शेरेटन होटल’ में भी किया गया।

इस अभ्यास में बम निरोधक, श्वान दस्ता, अग्निशमन विभाग और यातायात पुलिस की टीम शामिल थी।

सहायक पुलिस आयुक्त और स्थानीय थाना प्रभारी ने अभ्यास की देखरेख की। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, “यह अभ्यास खासकर संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों पर आपात स्थिति में तेजी से कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए हमारी तैयारी का हिस्सा था।”

अग्निशमन विभाग ने मध्य दिल्ली के दरियागंज में ‘डिलाइट’ सिनेमा में आपात स्थिति में आग और निकासी ‘प्रोटोकॉल’ का आकलन करने के लिए एक अभ्यास किया।

उत्तरी रोहिणी के आरजी कॉम्प्लेक्स में स्थानीय पुलिस की देखरेख में एक अभ्यास किया गया।

एक अधिकारी ने कहा कि इस तरह के अभ्यास विभिन्न एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय में मदद करते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 12, 2025 08:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).