देश की खबरें | गणतंत्र दिवस से पहले दिल्ली पुलिस ने अंतरराज्यीय समन्वय बैठक आयोजित की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गणतंत्र दिवस से पहले दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को अंतरराज्यीय समन्वय बैठक का आयोजन किया ताकि कानून-व्यवस्था के मुद्दों का समाधान करने में सहयोग को मजबूत किया जा सके।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 15 जनवरी गणतंत्र दिवस से पहले दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को अंतरराज्यीय समन्वय बैठक का आयोजन किया ताकि कानून-व्यवस्था के मुद्दों का समाधान करने में सहयोग को मजबूत किया जा सके।

अधिकारियों ने कहा कि बैठक का मुख्य उद्देश्य वर्तमान परिदृश्य और किसान आंदोलन से उत्पन्न परिस्थितियों में खुफिया एवं आतंकवाद से जुड़ी सूचनाओं को साझा करना था।

दिल्ली के पुलिस आयुक्त एस. एन. श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में फरीदाबाद, नोएडा और गुड़गांव के पुलिस आयुक्तों के अलावा मेरठ के एडीजीपी ने भी हिस्सा लिया।

बैठक का आयोजन वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से हुआ जिसमें दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, झारखंड, बिहार, राजस्थान, चंडीगढ़ तथा जम्मू-कश्मीर के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी शिरकत की।

अतिरिक्त जनसंपर्क अधिकारी (दिल्ली) अनिल मित्तल के मुताबिक अधिकारियों ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में छिपने वाले असामाजिक तत्वों के बारे में जानकारी साझा की और किराएदारों के सत्यापन के साथ ही सीमा चौकियों पर जांच बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘एनसीआर में सक्रिय अंतरराज्यीय गिरोहों तथा अवैध हथियार, मादक पदार्थ के साथ ही अवैध शराब की बिक्री एवं निर्माण से जुड़ी सूचनाएं भी साझा की गईं।’’

मित्तल ने कहा कि गणतंत्र दिवस समारोहों के दौरान यातायात नियंत्रण एवं सीमाओं पर अनधिकृत घुसपैठ रोकने के लिए उठाए जाने वाले कदमों पर भी चर्चा हुई।

पुलिस ने कहा कि साइबर अपराध, अवैध हथियारों और मादक पदार्थों की बिक्री में बढ़ोतरी रोकने के लिए संयुक्त कार्ययोजना पर भी चर्चा हुई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड