एजेंसी न्यूज

Republic Day 2022: 23 जनवरी को होगी फुल ड्रेस रिहर्सल, इन मार्गों पर रहेगा प्रतिबंध- दिल्ली पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

दिल्ली यातायात पुलिस ने शुक्रवार को गणतंत्र दिवस परेड के लिए 23 जनवरी को ‘फुल ड्रेस रिहर्सल’ के सुचारू संचालन के लिए व्यवस्थाओं और प्रतिबंधों पर एक परामर्श जारी किया है.

Republic Day 2022: 23 जनवरी को होगी फुल ड्रेस रिहर्सल, इन मार्गों पर रहेगा प्रतिबंध- दिल्ली पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
गणतंत्र दिवस समारोह की रिहर्सल (Photo : Twitter)

नयी दिल्ली, 21 जनवरी: दिल्ली यातायात पुलिस ने शुक्रवार को गणतंत्र दिवस परेड (Republic Day 2022) के लिए 23 जनवरी को ‘फुल ड्रेस रिहर्सल’ के सुचारू संचालन के लिए व्यवस्थाओं और प्रतिबंधों पर एक परामर्श जारी किया है. पुलिस ने बताया कि परेड की रिहर्सल रविवार सुबह 10 बजकर 20 मिनट पर विजय चौक से शुरू होकर नेशनल स्टेडियम तक जाएगी. Republic Day 2022: इस साल भी गणतंत्र दिवस परेड में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल नहीं होगा कोई विदेशी मेहमान. 

परेड विजय चौक से शुरू होगी और राजपथ, अमर जवान ज्योति, इंडिया गेट, प्रिंसेस पैलेस के गोल चक्कर से तिलक मार्ग की ओर बाएं मुड़ेगी और सी-हेक्सागोन पर दाएं मुड़़कर नेशनल स्टेडियम में गेट नंबर एक से प्रवेश करेगी.

परेड के सुचारू रूप से संचालन के लिए राजपथ पर विजय चौक से इंडिया गेट तक शनिवार शाम छह बजे से रविवार को परेड समाप्त होने तक यातायात की अनुमति नहीं होगी. संयुक्त पुलिस आयुक्त (यातायात) विवेक किशोर ने कहा, “रफी मार्ग, जनपथ, मान सिंह रोड पर शनिवार रात 11 बजे से परेड समाप्त होने तक राजपथ पर कोई क्रॉस ट्रैफिक नहीं होगा. 'सी'-हेक्सागन-इंडिया गेट रविवार को सुबह सवा नौ बजे से पूरी परेड और झांकी के नेशनल स्टेडियम में प्रवेश करने तक यातायात के लिए बंद रहेगा.”

इसमें कहा गया कि यात्रियों को सुबह नौ बजे से दोपहर बाद साढ़े बारह बजे तक परेड मार्ग पर नहीं जाने की सलाह दी गई है. परामर्श के मुताबिक, हालांकि उत्तरी दिल्ली से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन या पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाले लोगों के लिए अभी तक कोई प्रतिबंध नहीं होगा, यह सलाह दी जाती है कि वे अपनी यात्रा की योजना पहले से बना लें और संभावित देरी से बचने के लिए अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए पर्याप्त अतिरिक्त समय लें.

परामर्श के मुताबिक, कमला मार्केट, दिल्ली सचिवालय (आईजी स्टेडियम), प्रगति मैदान (भैरों रोड), हनुमान मंदिर (यमुना बाजार) के आसपास पार्क स्ट्रीट/उद्यान मार्ग, आराम बाग रोड (पहाड़गंज) मोरी गेट, आईएसबीटी कश्मीरी गेट, आईएसबीटी सराय काले खां और तीस हजारी कोर्ट पर सिटी बस सेवाओं की आवाजाही बंद रहेगी.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 21, 2022 10:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).