एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली: कार से खतरनाक करतब करने पर पुलिस ने युवक पर लगाया 12,000 रुपये का जुर्माना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गाजियाबाद के एक निवासी को काले रंग की एसयूवी में खतरनाक करतब करने के आरोप में पूर्वोत्तर दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में हिरासत में लिया गया और उस पर 12,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | दिल्ली: कार से खतरनाक करतब करने पर पुलिस ने युवक पर लगाया 12,000 रुपये का जुर्माना

नयी दिल्ली, पांच अप्रैल गाजियाबाद के एक निवासी को काले रंग की एसयूवी में खतरनाक करतब करने के आरोप में पूर्वोत्तर दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में हिरासत में लिया गया और उस पर 12,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस उपायुक्त (पूर्वोत्तर) जॉय टिर्की ने बताया कि वाहन को जब्त कर लिया गया है। युवक की पहचान अंशुल चौधरी (22) के रूप में हुई है।

टिर्की ने कहा कि तीन अप्रैल को एक व्यस्त सड़क पर काले शीशे वाली काली महिंद्रा स्कॉर्पियो के साथ खतरनाक करतब वाला वीडियो सोशल मीडिया 'एक्स' पर आया।

उन्होंने कहा कि इस वीडियो का संज्ञान लेते हुए एक पुलिस टीम ने वाहन की तलाश शुरू की, जिसे बाद में शास्त्री पार्क इलाके में पाया गया।

अधिकारियों ने कहा कि कार यातायात के लिए अधिकृत मार्ग के विपरीत चल रही थी और उसकी नंबर प्लेट भी ऐसे डिजाइन वाली थी, जिस पर उसका पंजीकरण नंबर नहीं दिख रहा था।

टिर्की ने कहा कि आरोपी पर 12,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

उन्होंने कहा कि उस व्यक्ति ने एक रील शूट करने के लिए करतब किया और 'फॉलोअर्स' की संख्या बढ़ाने के लिए क्लिप को सोशल मीडिया पर साझा किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 05, 2024 01:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).