एजेंसी न्यूज

दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस को राजघाट पर ‘सत्याग्रह’ करने की अनुमति नहीं दी

दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस को राहुल गांधी को लोकसभा से अयोग्य ठहराए जाने के खिलाफ राजघाट पर ‘सत्याग्रह’ करने की अनुमति नहीं दी. अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी.

दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस को राजघाट पर ‘सत्याग्रह’ करने की अनुमति नहीं दी
Delhi Police

नयी दिल्ली, 26 मार्च : दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस को राहुल गांधी को लोकसभा से अयोग्य ठहराए जाने के खिलाफ राजघाट पर ‘सत्याग्रह’ करने की अनुमति नहीं दी. अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी.

दिल्ली पुलिस ने एक पत्र में कहा कि कानून-व्यवस्था एवं यातायात संबंधी कारणों से इस अनुरोध को खारिज किया गया और राजघाट में एवं इसके आसपास दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू की गई है. यह भी पढ़ें : Maharashtra: ठाणे में देह व्यापार का गिरोह चलाने के मामले में महिला सुरक्षा गार्ड गिरफ्तार

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने ‘पीटीआई-’ को बताया कि सत्याग्रह की अनुमति नहीं दी गई है और सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 26, 2023 11:12 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).