एजेंसी न्यूज

दिल्ली पुलिस ने लॉकडाउन का उल्लंघन करने के लिए 2300 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया

पुलिस द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, रविवार शाम पांच बजे तक, भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत 52 मामले दर्ज किए गए।

दिल्ली पुलिस ने लॉकडाउन का उल्लंघन करने के लिए 2300 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया
जमात

नयी दिल्ली, 10 मई कोरोना वायरस के प्रसार पर काबू पाने के लिए लागू लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने के लिए दिल्ली में रविवार को 52 से अधिक मामले दर्ज किए गए और 2,300 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, रविवार शाम पांच बजे तक, भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत 52 मामले दर्ज किए गए।

पुलिस ने बताया कि दिल्ली पुलिस अधिनियम की धारा 65 के तहत कुल 2,349 लोगों को हिरासत में लिया गया है और धारा 66 के तहत 118 वाहनों को जब्त किया गया।

पुलिस ने बताया कि रविवार को शाम पांच बजे तक आवाजाही के लिए कुल 363 पास जारी किए गए ।

उन्होंने बताया कि बिना मास्क पहने अपने घरों से बाहर निकलने के लिए लोगों पर कुल 25 मामले दर्ज किए गए।

आदेशों का उल्लंघन करने के लिए 24 मार्च से अब तक कुल 1,55,179 लोगों को हिरासत में लिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 10, 2020 09:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).