एजेंसी न्यूज

Delhi: दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल ने खुद को मारी गोली, हालत नाजुक

पुलिस ने कहा कि कॉन्स्टेबल के इस कदम के पीछे की वजह फिलहाल साफ नहीं है. पुलिस उपायुक्त (दक्षिण पश्चिम) इंगित प्रताप सिंह ने कहा, “हमें वसंत विहार पुलिस थाने में एक पुलिस कॉन्स्टेबल को गोली लगने की जानकारी देने के लिए सुबह छह बजे एक पीसीआर कॉल आई.

Delhi: दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल ने खुद को मारी गोली, हालत नाजुक
प्रतीकात्मक तस्वीर (File Photo)

नई दिल्ली: शहर के वसंत विहार (Vasant Vihar) इलाके में सोमवार की सुबह दिल्ली पुलिस (Delhi Police) के एक कॉन्स्टेबल (Constable) ने कथित तौर पर आत्महत्या (Suicide) करने की कोशिश में अपनी सर्विस पिस्तौल (Service Pistol) से खुद को सिर में गोली मार ली. अधिकारियों ने बताया कि कॉन्स्टेबल राकेश (35) को तुरंत अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) के ट्रॉमा सेंटर (Trauma Center) में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है. Delhi: नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में महिला आयोग ने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया

पुलिस ने कहा कि कॉन्स्टेबल के इस कदम के पीछे की वजह फिलहाल साफ नहीं है. पुलिस उपायुक्त (दक्षिण पश्चिम) इंगित प्रताप सिंह ने कहा, “हमें वसंत विहार पुलिस थाने में एक पुलिस कॉन्स्टेबल को गोली लगने की जानकारी देने के लिए सुबह छह बजे एक पीसीआर कॉल आई. फौरन, स्थानीय पुलिस की एक टीम पुलिस पिकेट पूर्वी मार्ग पर पहुंची जहां कॉन्स्टेबल राकेश बेहोशी की हालत में मिला.”

अधिकारी ने बताया कि उसने सरकार की ओर से जारी पिस्तौल से खुद को सिर में दाईं तरफ गोली मारी और गोली उसके सिर के बाईं तरफ से निकली. सिंह ने कहा, “उसे तत्काल एम्स ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है.” पुलिस ने कहा कि इस संबंध में जांच जारी है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 16, 2021 10:38 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).