एजेंसी न्यूज

दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल की मौत, नमूने कोविड-19 जांच के लिए भेजे

पुलिस ने बुधवार को बताया कि जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल की मौत, नमूने कोविड-19 जांच के लिए भेजे
जमात

नयी दिल्ली, छह मई दिल्ली पुलिस के 31 वर्षीय कांस्टेबल की मंगलवार शाम को बीमार पड़ने के बाद मौत हो गई और उसके नमूने कोविड-19 जांच के लिए भेजे गए हैं।

पुलिस ने बुधवार को बताया कि जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

पुलिस ने बताया कि हरियाणा के सोनीपत का रहने वाला कांस्टेबल उत्तरपश्चिम दिल्ली के एक पुलिस थाने में तैनात था।

उन्होंने बताया कि वह मंगलवार को बीमार पड़ गया और उसकी दीप चंद बंधु अस्पताल में जांच की गई जहां उसे दवाइयां दी गई।

पुलिस ने बताया कि उसकी कोविड-19 के लिए भी जांच की गई और उसकी रिपोर्ट का इंतजार है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मंगलवार शाम को जब कांस्टेबल ने बताया कि उसे तबीयत ठीक नहीं लग रही है तो उसे फौरन राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत लाया गया घोषित कर दिया गया।

उन्होंने बताया कि कांस्टेबल के संपर्क में आए पुलिसकर्मियों को घर में पृथक-वास के लिए कहा गया है। अभी पोस्टमार्टम नहीं किया गया है।

अधिकारी ने बताया कि उसके परिवार में पत्नी और तीन साल का बेटा है।

गोला नरेश

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 06, 2020 07:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).