देश की खबरें | नेहरू प्लेस में दिल्ली पुलिस के मालखाने में आग लगी, 100 से अधिक वाहन जलकर खाक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के नेहरू प्लेस स्थित पुलिस मालखाने में बृहस्पतिवार दोपहर आग लगने से यातायात पुलिस द्वारा जब्त किए गए 100 से अधिक वाहन जलकर खाक हो गए।

नयी दिल्ली, तीन अप्रैल दिल्ली के नेहरू प्लेस स्थित पुलिस मालखाने में बृहस्पतिवार दोपहर आग लगने से यातायात पुलिस द्वारा जब्त किए गए 100 से अधिक वाहन जलकर खाक हो गए।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि घटना के सिलसिले में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इसके पीछे कोई साजिश तो नहीं है।

उन्होंने बताया कि आग लगने के संबंध में अपराह्न दो बजकर दो मिनट पर फोन आया।

शुरू में दिल्ली दमकल सेवा (डीएफएस) ने कहा था कि मालखाने में खुले क्षेत्र में रखे दोपहिया, तिपहिया और चार पहिया वाहन सहित लगभग 50 वाहनों में आग लगी है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि आग को पूरी तरह से बुझाने की प्रक्रिया जारी है, लेकिन अनुमान है कि 100 से अधिक वाहन जलकर खाक हो गए।

उन्होंने कहा, "शुरू में पुलिस ने दमकल की छह गाड़ियां मौके पर भेजी थीं। सूचना मिली है कि आग में कुछ ऐसे वाहन भी जल गए, जिन्हें आपराधिक मामलों में जब्त किया गया था।"

डीएफएस के अधिकारी ने कहा, "आग की लपटों पर काबू पाने में तीन घंटे से अधिक समय लगा। घटना की जांच की जा रही है।"

सूत्रों ने बताया कि यह मालखाना दिल्ली यातायात पुलिस का है और यातायात मुख्यालय के अधिकारी प्रभावित वाहनों की संख्या की जांच करने के लिए शीघ्र ही मौके पर पहुंच गए।

दिल्ली यातायात पुलिस के सूत्रों ने बताया कि रिपोर्ट से पता चलता है कि यातायात पुलिस द्वारा बड़ी संख्या में जब्त किए गए दोपहिया और चारपहिया वाहन (जिनमें दुर्घटनाग्रस्त वाहन भी शामिल हैं) इस मालखाने में रखे गए थे।

आग लगते ही पूरे इलाके में धुएं का गुबार फैल गया, जो दूर से ही दिखाई दे रहा था। आग इतनी भीषण थी कि इसने तेजी से कई वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि जले हुए वाहनों के मामले में कोई मुआवजा नहीं दिया जाएगा और केवल बीमा राशि (यदि कोई हो) का ही दावा किया जा सकेगा।

आग लगने के कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान