देश की खबरें | दिल्ली पुलिस ने कुछ देर चली मुठभेड़ के बाद वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली पुलिस ने उगाही के मामले में वांछित 35 वर्षीय एक व्यक्ति को यहां हुई मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।
नयी दिल्ली, आठ मार्च दिल्ली पुलिस ने उगाही के मामले में वांछित 35 वर्षीय एक व्यक्ति को यहां हुई मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान मुनव्वर अली उर्फ समीर के रूप में की गई है जो जाफराबाद इलाके का रहने वाला है।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि रविवार और सोमवार की दरम्यानी रात को पुलिस को सूचना मिली कि अली किसी से मिलने शाहदरा आने वाला है।
उन्होंने बताया कि आरोपी, हत्या, लूट और उगाही समेत पांच आपराधिक मामलों के संबंध में वांछित था।
अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने जाल बिछाया और कुछ देर चली मुठभेड़ के बाद आरोपी को पकड़ लिया गया। उन्होंने कहा कि इस दौरान आरोपी को पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे जीटीबी अस्पताल में भर्ती किया गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 08, 2021 04:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

