देश की खबरें | दिल्ली पुलिस ने हत्या के मामले में नौ साल से फरार आरोपी को बिहार से किया गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी के रनहोला इलाके में पत्नी की कथित तौर पर गला रेतकर हत्या करने के मामले में नौ साल से फरार आरोपी को बिहार से गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 10 मार्च राष्ट्रीय राजधानी के रनहोला इलाके में पत्नी की कथित तौर पर गला रेतकर हत्या करने के मामले में नौ साल से फरार आरोपी को बिहार से गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी पर 25,000 रुपये का इनाम था और उसे भगोड़ा घोषित कर दिया गया था।

पुलिस उपायुक्त आदित्य गौतम ने बताया, ‘‘आरोपी सुनील कुमार को बिहार के शेखपुरा से गिरफ्तार किया गया है।’’

उन्होंने बताया कि आरोपी ने 18 अक्टूबर 2016 को इस वारदात को अंजाम दिया था। रनहोला के एक कमरे में प्लास्टिक की बोरी में महिला का शव मिला था।

गौतम ने बताया कि मकान मालिक को बंद कमरे से दुर्गंध आई, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। जांच के दौरान पता चला कि इस मामले में महिला का पति सुनील मुख्य संदिग्ध है।

डीसीपी ने बताया, ‘‘सुनील अपनी पत्नी की गला रेत कर हत्या करने के अपनी चार साल की बेटी को लेकर फरार हो गया था। बाद में दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने मामले की नए सिरे से जांच शुरू की। पुलिस की एक टीम ने अपराध स्थल का फिर से दौरा किया। कई गवाहों से पूछताछ की और क्षेत्र की भी व्यापक रूप से जांच की।’’

डीसीपी ने बताया कि जांच के दौरान पता चला की सुनील बिहार में छिपा है। पुलिस ने लगातार प्रयासों के बाद सुनील को शेखपुरा से गिरफ्तार कर लिया और आगे की कानूनी कार्यवाही के लिए उसे दिल्ली लाया गया।

उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान सुनील ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\