देश की खबरें | दिल्ली पुलिस ने नांगलोई में मुहर्रम पर हुए पथराव के मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली पुलिस ने नांगलोई की उस घटना के सिलसिले में छह लोगों को गिरफ्तार किया है जिसमें मुहर्रम के जुलूस में शामिल अनियंत्रित भीड़ ने पुलिस से झड़प के बाद उस पर पथराव कर दिया था। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, चार अगस्त दिल्ली पुलिस ने नांगलोई की उस घटना के सिलसिले में छह लोगों को गिरफ्तार किया है जिसमें मुहर्रम के जुलूस में शामिल अनियंत्रित भीड़ ने पुलिस से झड़प के बाद उस पर पथराव कर दिया था। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
इस झड़प में छह पुलिसकर्मियों समेत 12 लोग घायल हुए थे। पुलिस उपायुक्त (बाहरी) हरेंद्र सिंह ने कहा कि बाहरी जिला पुलिस की कई टीम ने छह लोगों की पहचान करके उन्हें गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने साहिल सलमानी (25), असलम कुरेशी (37), समीर (23), साहिल खान (21) और अजीम (23) और सोहैब (23) को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, 29 जुलाई को नांगलोई इलाके में लगभग 8,000-10,000 लोगों के साथ कई 'ताजिया' जुलूस निकाले गए थे।
समस्या तब शुरू हुई जब रोहतक रोड पर ऐसे एक या दो जुलूसों में भाग लेने वाले अनियंत्रित हो गए और उस मार्ग से भटकने की कोशिश करने लगे जो पहले ताजिया जुलूस का आयोजन करने वालों के साथ समन्वय बैठक में तय किया गया था।
इस दौरान कुछ उपद्रवी अनियंत्रित हो गए और जनता को भड़काना शुरू कर दिया और पथराव करने लगे। पुलिस ने अनियंत्रित भीड़ को तितर-बितर करने के लिए हल्का लाठीचार्ज किया था। इसके बाद ताजिया जुलूस को शांतिपूर्ण तरीके से धार्मिक मान्यता के अनुरूप निकाला गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)