देश की खबरें | दिल्ली : बलात्कार, आपराधिक धमकी देने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दक्षिण दिल्ली के आया नगर में शादी का झांसा देकर महिला से बलात्कार करने के आरोप में 45 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी सोमवार को पुलिस ने दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 11 जनवरी दक्षिण दिल्ली के आया नगर में शादी का झांसा देकर महिला से बलात्कार करने के आरोप में 45 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी सोमवार को पुलिस ने दी।

उन्होंने बताया कि घिटोरनी गांव का रहने वाला आरोपी दिल्ली में एक सरकारी संस्थान में चपरासी है।

उन्होंने कहा कि 35 वर्षीय महिला ने नौ जनवरी को पुलिस में मामला दर्ज कराया।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि लिखित शिकायत में उसने कहा कि 2015 में उसके पति की मौत हो गई जिसके बाद वह आरोपी के संपर्क में आई। उसने उससे कथित तौर पर कहा कि उसका भी तलाक हो चुका है और महिला से विवाह करने का वादा कर आरोपी ने उससे शारीरिक संबंध बनाए।

महिला को जब पता चला कि वह शादीशुदा है और अपनी पत्नी एवं बच्चों के साथ रहता है तो उसने इस बारे में उससे पूछा। अधिकारी ने बताया कि व्यक्ति ने उसे कथित तौर पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) अतुल कुमार ठाकुर ने कहा कि भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत उस पर फतेहपुर बेरी थाने में मामला दर्ज किया गया।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने खुद को तलाकशुदा बताकर शादी के बहाने महिला से शारीरिक संबंध बनाए।

उन्होंने कहा कि आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और आगे की जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\