देश की खबरें | दिल्ली : फर्जी फेसबुक आईडी से महिला को परेशान करने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महिला के नाम से फर्जी फेसबुक प्रोफाइल बनाकर उनकी तस्वीरें कथित तौर पर ‘‘आपत्तिजनक’’ विवरण के साथ पोस्ट करने के आरोप में 32-वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 23 अगस्त महिला के नाम से फर्जी फेसबुक प्रोफाइल बनाकर उनकी तस्वीरें कथित तौर पर ‘‘आपत्तिजनक’’ विवरण के साथ पोस्ट करने के आरोप में 32-वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान महावीर एन्क्लेव निवासी महावीर सिंह के रूप में हुई है।
पुलिस ने कहा कि अपराध में इस्तेमाल किए गए दो मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं।
पुलिस के अनुसार, इस मामले की शिकायत एक महिला ने की थी, जिन्होंने आरोप लगाया था कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके दो फर्जी फेसबुक प्रोफाइल बनाए थे और ‘‘आपत्तिजनक’’ विवरण के साथ उनकी तस्वीरें पोस्ट कर रहा था। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि अंजान लोगों द्वारा उन्हें विभिन्न यौन आरोपित संदेश और अश्लील तस्वीरें मिल रही हैं।
पुलिस उपायुक्त (द्वारका) एम. हर्षवर्धन ने बताया कि शिकायत के बाद, फर्जी फेसबुक अकाउंट और आभासी नंबरों का विवरण प्राप्त किया गया और उनका विश्लेषण किया गया।
उन्होंने बताया कि जांच के आधार पर महावीर सिंह नाम के संदिग्ध की पहचान की गई और दिल्ली के महावीर एन्क्लेव स्थित उसके घर पर एक टीम ने छापेमारी के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
उपायुक्त ने बताया, ''पूछताछ के दौरान, आरोपी ने खुलासा किया कि वह महिला को पंसद करता है, लेकिन महिला ने उसका जवाब नहीं दिया, इसलिए उसने परेशान करने के लिए महिला की तस्वीरों का इस्तेमाल कर फर्जी फेसबुक आईडी बनाई और उन्हें वहां अपलोड कर दिया।''
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)