देश की खबरें | दिल्ली: ओला और उबर कैब चालकों की हड़ताल का कोई विशेष प्रभाव नहीं पड़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओला और उबर कैब चालकों द्वारा मंगलवार को बुलाई गई हड़ताल का कोई बड़ा प्रभाव नहीं पड़ा क्योंकि यात्रियों ने कहा कि उन्हें कैब बुक करने में किसी समस्या का सामना नहीं करना पड़ा।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, एक सितंबर ओला और उबर कैब चालकों द्वारा मंगलवार को बुलाई गई हड़ताल का कोई बड़ा प्रभाव नहीं पड़ा क्योंकि यात्रियों ने कहा कि उन्हें कैब बुक करने में किसी समस्या का सामना नहीं करना पड़ा।

कैब सुविधा मुहैया कराने वाली दोनों कंपनियों से जुड़े चालकों के एक वर्ग ने भाड़े में वृद्धि और कर्ज की किस्त भुगतान पर लगाई गई रोक को बढ़ाए जाने के मुद्दे पर हड़ताल का आह्वान किया था।

यह भी पढ़े | Corona pandemic: क्या बाहर से आकर नहाना और कपड़े रोज धोना जरूरी है?.

दिल्ली के सर्वोदय चालक संघ के अध्यक्ष कमलजीत सिंह गिल ने कहा कि लगभग 250 चालक अपनी मांग को लेकर मंडी हाउस पर एकत्र हुए लेकिन पुलिस ने उन्हें तितर बितर कर दिया।

इस बीच यात्रियों ने कहा कि उन्हें कैब बुक करने में किसी समस्या का सामना नहीं करना पड़ा, हालांकि गिल ने दावा किया कि हड़ताल से शहर के कई हिस्सों में कैब की उपलब्धता प्रभावित हुई।

यह भी पढ़े | Earthquake in Palghar: मुंबई से सटे पालघर में भूकंप के झटके, तीव्रता 2.8 मापी गई.

उन्होंने कहा, “द्वारका और उत्तम नगर जैसे क्षेत्रों में कैब की अनुपलब्धता के चलते लोगों को ज्यादा पैसे देने पड़े।”

ग्रेटर नोएडा में रहने वाली रश्मि दीक्षित ने मंगलवार को सुबह साढ़े सात बजे कार्यालय जाने के लिए एक ओला बुक की और उन्हें कोई समस्या नहीं हुई।

उन्होंने कहा, “मैंने हड़ताल के बारे में सुना था और पहले भय था कि कैब मिलेगी या नहीं। लेकिन मुझे पांच मिनट में कैब मिल गई और सुबह के भागम भाग वाले यातायात के अलावा मुझे कोई समस्या नहीं हुई।”

पूर्वी दिल्ली से दक्षिण दिल्ली आने वाले एक अन्य यात्री ने कहा कि उन्हें कैब मिलने में कोई समस्या नहीं हुई।

उन्होंने कहा कि कैब मिलने में अधिक समय भी नहीं लगा और भाड़ा भी सामान्य था।

ओला और उबर की ओर से कैब चालकों की हड़ताल पर कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू