देश की खबरें | दिल्ली नगर निगम चुनाव : आप ने 134 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आम आदमी पार्टी (आप) ने शुक्रवार को दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव के लिए 134 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की।
नयी दिल्ली, 11 नवंबर आम आदमी पार्टी (आप) ने शुक्रवार को दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव के लिए 134 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की।
पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति की लंबी बैठक के बाद उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई। सूची में 60 से अधिक महिलाएं हैं।
पार्टी ने एक बयान में कहा कि 90 प्रतिशत टिकट जमीनी स्तर पर काम करने वाले पार्टी कार्यकर्ताओं को दिए गए हैं।
बयान के अनुसार, एमसीडी चुनाव लड़ने के लिए टिकट की खातिर 20,000 से अधिक कार्यकर्ताओं ने आवेदन किया था।
इससे पहले दिन में, पार्टी ने अपने 30 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की वहीं इसके राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने चुनावों के लिए पार्टी की 10 गारंटी भी जारी कीं। इन गारंटी में तीन ‘लैंडफिल’ स्थानों को साफ करना, भ्रष्टाचार मुक्त एमसीडी शामिल हैं।
दिल्ली नगर निगम में 250 वार्ड हैं। एमसीडी चुनाव के लिए चार दिसंबर को मतदान कराए जाएंगे और मतों की गिनती सात दिसंबर को होगी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 11, 2022 09:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

