देश की खबरें | आईजीआई हवाई अड्डे पर बम की अफवाह से दिल्ली-मुंबई की उड़ान में दो घंटे की देरी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से मुंबई जा रही विस्तार एयरलाइंस की एक उड़ान में करीब दो घंटे की देरी हुई क्योंकि एक यात्री ने कहा कि उसने एक साथी यात्री को अपने बैग में बम होने के बारे में बात करते हुए सुना, हालांकि बाद में यह दावा फर्जी निकला। आधिकारिक सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, आठ जून दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से मुंबई जा रही विस्तार एयरलाइंस की एक उड़ान में करीब दो घंटे की देरी हुई क्योंकि एक यात्री ने कहा कि उसने एक साथी यात्री को अपने बैग में बम होने के बारे में बात करते हुए सुना, हालांकि बाद में यह दावा फर्जी निकला। आधिकारिक सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक उड़ान संख्या यूके-941 के लिए किए गए इस दावे का पता लगाने के लिए इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे पर बुधवार शाम करीब 6.10 बजे कई सुरक्षा, खुफिया, हवाई अड्डे के संचालन और विमानन एजेंसियों की एक नामित समिति को जांच के लिए बुलाया गया था। यह उड़ान दिल्ली से मुंबई जा रही थी और उसे शाम चार बजकर 55 मिनट पर उड़ान भरनी थी।

सूत्रों ने कहा कि महिला यात्री ने एयरलाइन के चालक दल को बताया कि उसने एक पुरुष यात्री को फोन पर किसी से यह कहते हुए सुना कि केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल(सीआईएसएफ) की टीम उसके बैग में रखे हुए बम का पता नहीं लगा सकी।

सूत्रों ने कहा कि चालक दल ने तुरंत सुरक्षा और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के कर्मियों को इस बारे में सूचित किया, जिसके बाद विमान के उड़ान भरने में देरी हुई और टर्मिनल क्षेत्र और चेक-इन सामान में एक अभियान चलाया गया। इस दौरान समग्र सुरक्षा तंत्र को सतर्क रखा गया था।

जांच पूरी होने के बाद बम होने की खबर को शाम करीब पौने सात बजे अफवाह घोषित कर दिया गया और 163 यात्रियों वाले विमान को मुंबई के लिए उड़ान भरने की अनुमति दे दी गयी।

इसके बाद महिला और पुरुष दोनों ही यात्रियों को दिल्ली पुलिस के हवाले कर दिया गया, बाद में पुरुष यात्री के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 341 और 268 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: किंग्समीड स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला के कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड