देश की खबरें | दिल्ली: अधिकतम तापमान 17.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 17.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 12 जनवरी राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 17.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।
दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, शाम छह बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 273 रहा, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है।
हालांकि आनंद विहार, अशोक विहार, बवाना, रोहिणी और वजीरपुर सहित 17 निगरानी केंद्रों पर वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में रही।
आर्द्रता का स्तर 87 प्रतिशत से 100 प्रतिशत के बीच रहा।
मौसम विभाग ने सोमवार सुबह घना कोहरा छाए रहने और अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 19 डिग्री सेल्सियस तथा सात डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 12, 2025 08:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

