Delhi: आर्थिक परेशानियों से तंग आकर व्यक्ति ने पत्नी, बेटे की गला दबाकर हत्या की
शाहदरा के गीता कालोनी इलाके में शनिवार को 40 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी पत्नी और बेटे की कथित रूप से गला दबाकर हत्या कर दी. पुलिस ने बताया कि घटना अपराह्न करीब 3.40 बजे की है.
नयी दिल्ली, 17 अप्रैल : शाहदरा के गीता कालोनी इलाके में शनिवार को 40 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी पत्नी और बेटे की कथित रूप से गला दबाकर हत्या कर दी. पुलिस ने बताया कि घटना अपराह्न करीब 3.40 बजे की है. आरोपी सचिन को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस को संदेह है कि व्यक्ति ने आर्थिक परेशानियों से तंग आकर ऐसा कदम उठाया है.
शाहदरा के पुलिस उपायुक्त आर. सत्यसुन्दरम ने बताया कि पुलिस जब सचिन के घर पहुंची तो उसने मकान की दूसरी मंजिल पर कंचन अरोड़ा (35) और उनके 15 साल के बेटे का शव देखा. अधिकारी ने बताया कि महिला का शव बिस्तर पर पड़ा था जबकि बेटे का शव फर्श पर था. उन्होंने बताया कि परिवार के व्हाट्सएप ग्रुप पर सचिन ने पत्नी और बेटे की हत्या करनी स्वीकार की है. यह भी पढ़ें : Jahangirpuri Violence: जहांगीरपुरी हिंसा एक साजिश, अवैध प्रवासियों की भूमिका की जांच की जाए- भाजपा
सचिन किराने की दुकान चलाता है. डीसीपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान सचिन ने अपराध को अंजाम देने की बात कबूल कर ली और कहा कि उसने वित्तीय समस्याओं के कारण अपनी पत्नी के साथ आए दिन के झगड़े के बाद उसकी तथा अपने बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 17, 2022 12:41 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

