एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली: जाफराबाद में एक व्यक्ति की 50 बार चाकू से वार करके हत्या, चार किशोर गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर पूर्वी दिल्ली के जाफराबाद इलाके में चार किशोरों ने कथित तौर पर एक 35 वर्षीय व्यक्ति पर 50 बार चाकू से वार करके उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | दिल्ली: जाफराबाद में एक व्यक्ति की 50 बार चाकू से वार करके हत्या, चार किशोर गिरफ्तार

नयी दिल्ली, छह मई उत्तर पूर्वी दिल्ली के जाफराबाद इलाके में चार किशोरों ने कथित तौर पर एक 35 वर्षीय व्यक्ति पर 50 बार चाकू से वार करके उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस के मुताबिक यह घटना रविवार शाम 6:45 बजे की है। मृतक की पहचान नजीर उर्फ नन्हे के रूप में की गई है।

घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया जिसमें चार नाबालिग नजीर पर चाकू से वार कर रह हैं जबकि वह राहगीरों से मदद की गुहार लगाता रहा।

पुलिस ने बताया कि हमले को देखने वाले स्थानीय लोग बाद में घटनास्थल पर एकत्र हुए और उन्होंने इस बारे में पुलिस को सूचना दी। पीड़ित को अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि नजीर पर लगभग 50 बार चाकू से वार किया गया था। उत्तर पूर्वी दिल्ली के जॉय टिर्की ने बताया, ‘‘नजीर पर डकैती और हत्या के प्रयास के कई मामले दर्ज हैं। आरोपियों ने गुनाह कबूल करते हुए बताया कि उन्होंने नजीर की हत्या इसलिए की क्योंकि दो दिन पहले मृतक ने उनमें से एक को धमकी दी थी।’’

पुलिस ने बताया कि नजीर स्कूटी से जा रहा था, लेकिन इसी दौरान चौहान बांगर में मंगला अस्पताल वाली गली में आरोपियों ने उसपर हमला कर दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 07, 2024 01:18 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).