देश की खबरें | दिल्ली : व्यक्ति ने पत्नी, बेटे की हत्या की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शाहदरा के गीता कालोनी इलाके में 40 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी पत्नी और बेटे की कथित रूप हत्या कर दी।

नयी दिल्ली, 16 अप्रैल शाहदरा के गीता कालोनी इलाके में 40 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी पत्नी और बेटे की कथित रूप हत्या कर दी।

पुलिस ने बताया कि घटना अपराह्न करीब 3.40 बजे की है।

पुलिस को संदेह है कि व्यक्ति ने आर्थिक परेशानियों से तंग आकर ऐसा कदम उठाया है।

उनका कहना है कि हत्या के कारण का पता लगाने के लिए आगे की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि आरोपी सचिन फिलहाल फरार है।

शाहदरा के पुलिस उपायुक्त आर. सत्यसुन्दरम ने बताया कि पुलिस जब सचिन के घर पहुंची तो उसने मकान की दूसरी मंजिल पर कंचन अरोड़ा (35) और उनके 15 साल के बेटे का शव देखा।

अधिकारी ने बताया कि महिला का शव बिस्तर पर पड़ा था जबकि बेटे का शव फर्श पर था।

उन्होंने बताया कि परिवार के व्हाट्सएप ग्रुप पर सचिन ने पत्नी और बेटे की हत्या करनी स्वीकार की है।

उन्होंने बताया कि पुलिस सचिन को तलाश रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट