एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली के उपराज्यपाल, मुख्यमंत्री पांच सितंबर को 400 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाएंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जी20 शिखर सम्मेलन से पहले दिल्ली के उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पांच सितंबर को 400 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाएंगे। राज निवास के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | दिल्ली के उपराज्यपाल, मुख्यमंत्री पांच सितंबर को 400 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाएंगे

नयी दिल्ली, 31 अगस्त जी20 शिखर सम्मेलन से पहले दिल्ली के उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पांच सितंबर को 400 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाएंगे। राज निवास के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

राजभवन के अधिकारियों ने बताया कि परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत भी इस समारोह में शामिल होंगे।

दिल्ली में 9 और 10 सितंबर को जी20 का शिखर सम्मेलन होना है।

वर्तमान में केंद्र समर्थित फास्टर एडॉप्शन एंड मैन्युफैक्चरिंग ऑफ हाइब्रिड एंड इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (फेम)-2 योजना के तहत दिल्ली में पहले से ही 400 इलेक्ट्रिक बसों का परिचालन हो रहा है।

आम आदमी पार्टी सरकार ने दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) के बेड़े में 1,500 इलेक्ट्रिक बसें शामिल करने का ठेका दिया है। इनमें से 921 बसें भारी उद्योग मंत्रालय के राष्ट्रीय ऑटोमोटिव बोर्ड (एनएबी) के तहत फेम-2 योजना के तहत आएंगी।

केंद्र फेम-2 योजना के माध्यम से इलेक्ट्रिक वाहनों को सड़कों पर उतारे जाने का समर्थन करता है। इसका लक्ष्य शहरों में प्राथमिक जीवाश्म तेल की खपत और प्रदूषण को कम करने के साथ-साथ वैश्विक स्तर पर बैटरी और इलेक्ट्रिक वाहन विनिर्माण क्षमता विकसित करना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 31, 2023 06:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).