देश की खबरें | दिल्ली: केजरीवाल ने कानून-व्यवस्था को लेकर भाजपा पर निशाना साधा, कहा ‘मुद्दे का राजनीतिकरण न करें’
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आम आदमी पार्टी (आप) सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को दिल्ली की कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर केंद्र की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार पर निशाना साधा और कहा कि इस मुद्दे का राजनीतिकरण करने के बजाय उन्हें लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर ध्यान देना चाहिए।
नयी दिल्ली, सात दिसंबर आम आदमी पार्टी (आप) सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को दिल्ली की कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर केंद्र की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार पर निशाना साधा और कहा कि इस मुद्दे का राजनीतिकरण करने के बजाय उन्हें लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर ध्यान देना चाहिए।
दिल्ली में अगले वर्ष फरवरी में विधानसभा चुनाव होना है और पुलिस केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीन आती है।
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने सुबह की सैर के दौरान एक व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, पंचशील एन्क्लेव में एक बुजुर्ग की हत्या और जबरन वसूली की बढ़ती घटनाओं सहित कई हिंसक घटनाओं पर चिंता व्यक्त की।
केजरीवाल ने ‘पीटीआई-वीडियो’ सेवा से कहा, “लोग घबराए हुए हैं और कानून-व्यवस्था चरमरा गई है। बुजुर्ग डरे हुए हैं, महिलाएं असुरक्षित महसूस कर रही हैं और गैंगवार हो रही है। दिल्ली के हर कोने में मादक पदार्थ बिक रहे हैं। दिल्ली पुलिस कहां है? गृह मंत्री कहां हैं? ”
उन्होंने कुछ अपराधों के पीछे रोहिंग्याओं का हाथ होने के भाजपा के दावे पर कहा, “अगर वे रोहिंग्या हैं, तो गृह मंत्री ने उन्हें म्यांमा और बांग्लादेश की सीमाओं पर क्यों नहीं रोका? और अगर वे दिल्ली में घुस आए हैं तो दिल्ली पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार क्यों नहीं किया? इस मुद्दे का राजनीतिकरण करने के बजाय, उन्हें दिल्ली के लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर ध्यान देना चाहिए।”
भाजपा ने पहले भी ‘आप’ पर राजनीतिक लाभ के लिए आपराधिक तत्वों को बचाने का आरोप लगाकर आरोपों का जवाब दिया है। केजरीवाल ने हालांकि, तर्क दिया कि इस तरह के दावे लोगों का ध्यान सार्वजनिक सुरक्षा के अहम मुद्दे से भटकाने की कोशिश है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 07, 2024 04:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

