एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली जल बोर्ड ने कांवड़ यात्रा शिविरों को पानी उपलब्ध कराने के लिए पैनल का गठन किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) ने 11 जुलाई से शुरू होने जा रही कांवड़ यात्रा के लिए स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के मकसद से 11 अधिकारियों का एक पैनल गठित कर दिया है।

देश की खबरें | दिल्ली जल बोर्ड ने कांवड़ यात्रा शिविरों को पानी उपलब्ध कराने के लिए पैनल का गठन किया

नयी दिल्ली, एक जुलाई दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) ने 11 जुलाई से शुरू होने जा रही कांवड़ यात्रा के लिए स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के मकसद से 11 अधिकारियों का एक पैनल गठित कर दिया है।

यह पैनल स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए मजिस्ट्रेट कार्यालयों और कांवड़ शिविर आयोजकों के साथ समन्वय करेगा।

अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे तैयारियों को अत्यधिक प्राथमिकता के साथ पूरा करें और पानी के टैंकरों की उपलब्धता के लिए समय-सारिणी तैयार करें।

आदेश में कहा गया है, ‘‘सभी कांवड़ शिविरों में पर्याप्त मात्रा में पानी के टैंकर तैनात किये जाएंगे। इन तीर्थयात्रियों की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए शिविर क्षेत्रों में और उसके आसपास पर्याप्त मात्रा में पानी की आपूर्ति की जानी जरूरी है तथा विशेष रूप से मानसून के मौसम को देखते हुए यह अधिक आवश्यक है।’’

इससे पहले, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा था कि उनकी सरकार कांवड़ियों को पूरा सम्मान और आतिथ्य प्रदान करेगी।

गुप्ता ने कहा था, ‘‘सावन के पवित्र महीने में जब वे दिल्ली में प्रवेश करेंगे, तो सरकार के मंत्री और विधायक दिल्ली की सीमाओं पर उनका स्वागत करेंगे।’’

मुख्यमंत्री ने इससे पहले कांवड़ सेवा समितियों के साथ बैठक की थी, ताकि उनके सामने आने वाली समस्याओं को समझा जा सके और उन्हें सहयोग दिया जा सके।

आदेश में कहा गया है कि डीजेबी अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है और निर्देश दिया गया है कि ‘टैंकरों और अस्थायी कनेक्शन के माध्यम से शिविरों में आपूर्ति किए जाने वाले पानी का नियमित परीक्षण किया जाएगा। इस परीक्षण से यह सुनिश्चित किया जा सकेगा कि यह पानी पीने योग्य है या नहीं।’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 01, 2025 09:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).