देश की खबरें | दिल्ली : जयशंकर ने ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री सुनक और इटली की विदेश उपमंत्री से मुलाकात की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोमवार को इटली की विदेश उपमंत्री मारिया त्रिपोदी से मुलाकात की और दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत बनाने के लिए जारी प्रयासों पर चर्चा की।
नयी दिल्ली, 17 फरवरी विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोमवार को इटली की विदेश उपमंत्री मारिया त्रिपोदी से मुलाकात की और दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत बनाने के लिए जारी प्रयासों पर चर्चा की।
विदेश मंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में यह भी कहा कि उन्होंने सोमवार को दिल्ली में ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक से मुलाकात की।
उन्होंने पोस्ट में कहा, “आज (सोमवार) दिल्ली में ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक से मिलकर अच्छा लगा। भारत-ब्रिटेन संबंधों को मजबूत बनाने के लिए उनके निरंतर समर्थन की सराहना करता हूं।”
केंद्रीय मंत्री ने अपनी मुलाकात की कुछ तस्वीरें भी साझा कीं।
उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “आज (सोमवार) दोपहर दिल्ली में इटली की विदेश उपमंत्री मारिया त्रिपोदी से मुलाकात की। भारत-इटली रणनीतिक साझेदारी को और आगे बढ़ाने के लिए जारी प्रयासों पर अच्छी बातचीत हुई।”
भारत और इटली के बीच राजनयिक संबंध 1947 में स्थापित हुए थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)