एजेंसी न्यूज

Delhi weather Update: दिल्ली में बारिश के कारण तापमान में गिरावट, दिन में भी वर्षा की संभावना

राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार तड़के हल्की से मध्यम बारिश के कारण न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के सामान्य तापमान से तीन डिग्री सेल्सियस कम है.

Delhi weather Update: दिल्ली में बारिश के कारण तापमान में गिरावट, दिन में भी वर्षा की संभावना
बारिश (Photo Credits: PTI)

नयी दिल्ली, 30 जुलाई : राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार तड़के हल्की से मध्यम बारिश के कारण न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के सामान्य तापमान से तीन डिग्री सेल्सियस कम है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने एक बुलेटिन में यह जानकारी दी.

आईएमडी के अनुसार, दिन में आसमान में बादल छाये रहने और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. ‘स्काईमेट वेदर’ के उपाध्यक्ष महेश पलावत के मुताबिक, “दिल्ली के कई हिस्सों में शनिवार को तेज बारिश होगी.” मौसम विभाग के अनुसार, सुबह साढ़े आठ बजे हवा में सापेक्ष आर्द्रता का स्तर 93 प्रतिशत दर्ज किया गया. यह भी पढ़ें : राजस्‍थान में पशुओं पर कहर बरपा रहा है लाइलाज लंपी रोग, सैकड़ों गायें मरीं

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की वायु गुणवत्ता पूर्वानुमान एवं अनुसंधान प्रणाली (सफर) के अनुसार, शहर में शनिवार को वायु गुणवत्ता ‘अच्छी’ श्रेणी में रही. सुबह साढ़े नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 44 दर्ज किया गया. गौरतलब है कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 को ‘मध्यम’, 201 से 300 को ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ तथा 401 से 500 के बीच एक्यूआई को ‘गंभीर’ माना जाता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 30, 2022 10:39 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).