देश की खबरें | दिल्ली भीषण गर्मी की चपेट में; कई इलाकों में अधिकतम तापमान 48 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है और शहर के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान सोमवार को 48 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। इसके साथ ही अगले कुछ दिनों तक लू से राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है।
नयी दिल्ली, 27 मई राष्ट्रीय राजधानी में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है और शहर के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान सोमवार को 48 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। इसके साथ ही अगले कुछ दिनों तक लू से राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है।
सफदरजंग वेधशाला ने तापमान 45.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जो सामान्य से 4.7 डिग्री अधिक था। न्यूनतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पालम वेधशाला में अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से पांच डिग्री अधिक है।
दिल्ली में रविवार को 45.4 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ इस मौसम का सबसे अधिक अधिकत्तम तापमान दर्ज किया गया और शहर में लू का पहला दिन था।
दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के नजफगढ़ में सोमवार को अधिकतम तापमान 48.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से आठ डिग्री अधिक है और न्यूनतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से पांच डिग्री अधिक है।
मुंगेशपुर मौसम केंद्र में अधिकतम तापमान 48.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से आठ डिग्री अधिक है। यहां न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है।
आईएमडी के क्षेत्रीय प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि नजफगढ़ और मुंगेशपुर में इतना अधिक तापमान दर्ज किया गया क्योंकि ये शहर के बाहरी इलाके हैं।
श्रीवास्तव ने कहा कि शहर में लू का प्रकोप अगले कुछ दिनों तक जारी रहेगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 27, 2024 11:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

