देश की खबरें | दिल्ली में सुबह छाया कोहरा, न्यूनतम तापमान रहा 6.5 डिग्री सेल्सियस
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार सुबह कोहरा छाने के साथ ही न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
नयी दिल्ली, 11 जनवरी राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार सुबह कोहरा छाने के साथ ही न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, पालम में सुबह साढ़े आठ बजे दृश्यता 100 मीटर रही।
मौसम विभाग ने कहा, ‘‘शहर में दिन में आसमान साफ रहेगा, लेकिन शाम या रात के समय आंशिक रूप से बादल छा सकते हैं। बुधवार सुबह मध्यम से घना कोहरा छाने की संभावना है।’’
आईएमडी के अनुसार, मंगलवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। सुबह साढ़े आठ बजे हवा में आर्द्रता का स्तर 100 प्रतिशत रहा।
केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, मंगलवार को वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में रही। सुबह आठ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 228 दर्ज किया गया। नोएडा में एक्यूआई 196, ग्रेटर नोएडा 194, गाजियाबाद में 185 और गुड़गांव में 193 दर्ज किया गया तथा वायु गुणवत्ता ‘मध्यम’ श्रेणी में रही। फरीदाबाद में वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में रही, जहां एक्यूआई 209 दर्ज किया गया।
शून्य और 50 के बीच एक्यूआई को 'अच्छा', 51 और 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 और 200 के बीच 'मध्यम', 201 और 300 के बीच 'खराब', 301 और 400 के बीच 'बहुत खराब' और 401 और 500 के बीच 'गंभीर' श्रेणी में माना जाता है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 11, 2022 10:37 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

