देश की खबरें | दिल्ली के होटल में कमरा देने से इनकार: कश्मीरी व्यक्ति ने कहा-व्यथित हूं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू कश्मीर के श्रीनगर के रहने वाले सैयद फैसल (30) के फोन की घंटी तब से लगातार बज रही है, जब से दिल्ली के एक होटल में उन्हें रुकने की सुविधा से इनकार किये जाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। फैसल ने कहा कि इस घटना ने उन्हें व्यथित किया है।

नयी दिल्ली, 24 मार्च जम्मू कश्मीर के श्रीनगर के रहने वाले सैयद फैसल (30) के फोन की घंटी तब से लगातार बज रही है, जब से दिल्ली के एक होटल में उन्हें रुकने की सुविधा से इनकार किये जाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। फैसल ने कहा कि इस घटना ने उन्हें व्यथित किया है।

इस वीडियो क्लिप के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद होटल कमरों की ऑनलाइन बुकिंग सुविधा उपलब्ध कराने वाली कंपनी ‘ओयो’ ने उत्तरी दिल्ली के जहांगीरपुरी स्थित होटल को अपने प्लेटफॉर्म से हटा दिया है।

पुलिस के अनुसार होटल के मालिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

एक बहुराष्ट्रीय कंपनी में ऑडिटर के तौर पर काम करने वाले फैसल ने कहा कि यह पहली बार है जब उन्हें इस तरह के 'भेदभाव' का सामना करना पड़ा है। वीडियो में, यह देखा गया कि होटल की एक महिला कर्मचारी उन्हें वहां ठहरने की सुविधा देने से इसलिए इनकार करती है क्योंकि वह जम्मू-कश्मीर से हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘यह वास्तव में व्यथित करने वाला है। वे मेरे साथ ऐसा कैसे कर सकते थे, केवल इसलिए क्योंकि मैं जम्मू-कश्मीर का मूल निवासी हूं। मैंने उन्हें अपना पासपोर्ट और अपना आधार कार्ड दिखाया और फिर भी उन्होंने मुझे अंदर नहीं जाने दिया।’’

फैसल ने कहा कि जब से उनका वीडियो वायरल हुआ है उन्हें रिश्तेदारों और मीडियाकर्मियों से 1,000 से अधिक कॉल आए हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मेरा परिवार चिंतित है कि मैं ठीक हूं या नहीं। मुझे जानने वाला हर व्यक्ति मुझे फोन कर रहा है क्योंकि वे जानना चाहते हैं कि क्या हुआ।’’

ओयो ने इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए ट्विटर पर कहा, "हम व्यथित हैं कि ऐसा हुआ। हमने होटल को तुरंत अपने प्लेटफॉर्म से हटा दिया है।’’

कंपनी ने आगे कहा, ‘‘हमारे कमरे और हमारा दिल हर किसी के लिए हमेशा खुला है। यह ऐसी चीज नहीं है जिससे हम हमेशा समझौता करेंगे। हम निश्चित रूप से इसकी जांच करेंगे कि होटल ने चेक-इन से इनकार क्यों किया।’’

होटल ने कॉल और भेजे गए संदेशों का कोई जवाब नहीं दिया।

फैसल ने कहा, ‘‘घटना 22 मार्च को हुई थी, मैं किसी काम के कारण जहांगीरपुरी में था। शाम करीब 4 बजे, मैं होटल पहुंचा और डेस्क पर मौजूद महिला ने मेरे पहचानपत्र मांगे और जब मैंने उन्हें दिखाया, तो उसने मेरा पता देखा। उसने कहा कि पुलिस ने उन्हें जम्मू-कश्मीर के लोगों को अनुमति नहीं देने का निर्देश दिया है।’’

वीडियो में फैसल को बार-बार कर्मचारी से मना करने का कारण पूछते हुए सुना जा सकता है।

पुलिस उपायुक्त (उत्तर पश्चिम) उषा रंगनानी ने कहा कि महेंद्र पार्क पुलिस थाने में एक शिकायत मिली है जिसमें कहा गया है कि जम्मू-कश्मीर के कुछ लोगों को इलाके के एक होटल में ठहरने से मना कर दिया गया।

डीसीपी ने कहा कि भारतीय दंड संहिता की धारा 153-बी (1) बी के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है। उन्होंने कहा कि वीडियो में, कमरा आवंटित करने से इनकार करने का कारण पुलिस का निर्देश बताया गया, लेकिन मैं फिर से स्पष्ट करना चाहूंगी कि स्थानीय पुलिस द्वारा ऐसा कोई निर्देश नहीं दिया गया है।

बुधवार को भी, दिल्ली पुलिस ने स्पष्ट किया था कि उसने जम्मू-कश्मीर के लोगों को होटलों में ठहरने के लिए कमरा देने के खिलाफ कोई निर्देश जारी नहीं किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\