देश की खबरें | अमूल की याचिका पर दिल्ली उच्च न्यायालय ने गूगल, फेसबुक से जवाब मांगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अमूल ब्रांड नाम से डेयरी उत्पाद बेचने वाले गुजरात सहकारी दुग्ध विपणन महासंघ (जीसीएमएमएफ) लिमिटेड की याचिका पर दिल्ली उच्च न्यायालय ने गूगल और फेसबुक से जवाब मांगा है। कंपनी ने कुछ निश्चित वीडियो को हटाने की मांग की है, जिन्हें कथित तौर पर गाय के प्रति क्रूर करार दिया गया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 13 दिसंबर अमूल ब्रांड नाम से डेयरी उत्पाद बेचने वाले गुजरात सहकारी दुग्ध विपणन महासंघ (जीसीएमएमएफ) लिमिटेड की याचिका पर दिल्ली उच्च न्यायालय ने गूगल और फेसबुक से जवाब मांगा है। कंपनी ने कुछ निश्चित वीडियो को हटाने की मांग की है, जिन्हें कथित तौर पर गाय के प्रति क्रूर करार दिया गया है।

दो सोशल मीडिया मंचों के अलावा इन वीडियो को अपलोड करने वाले व्यक्ति को भी नोटिस जारी करते हुए न्यायमूर्ति मुक्ता गुप्ता ने वीडियो को हटाने संबंधित कोई अंतरिम आदेश पारित नहीं किया।

यह भी पढ़े | Farmers Protest: कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से मिलने वाले 90 लोगों का खेती से कोई लेना-देना नहीं, किसान नेता जसबीर सिंह ने लगाया बड़ा आरोप.

अदालत ने वीडियो डालने वाले व्यक्ति से जवाब मांगा कि जीसीएमएमएफ अथवा उसके सदस्य गाय के प्रति क्रूरता में किस तरह शामिल थे और वीडियो में अमूल का मस्कट क्यों इस्तेमाल किया गया?

अदालत ने मामले की अगली सुनवाई 15 जनवरी 2021 के लिए निर्धारित की।

यह भी पढ़े | महाराष्ट्र: सीएम उद्धव ठाकरे ने कहा- जो भी किसानों को आतंकवादी कहता है वह इंसान कहलाने लायक नहीं: 13 दिसंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

कंपनी ने अपनी याचिका में सोशल मीडिया मंच यूट्यूब और फेसबुक से उक्त दावा करने वाले वीडियो को हटाने का निर्देश दिए जाने का अनुरोध किया।

याचिका में दावा किया गया कि इन वीडियो को डालने वाले व्यक्ति ने उन्हें निशाना बनाया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now