देश की खबरें | दिल्ली उच्च न्यायालय ने शशि थरूर के खिलाफ दायर मानहानि मामले की सुनवाई पर रोक लगाई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली उच्च न्यायालय ने कांग्रेस नेता शशि थरूर के खिलाफ दायर आपराधिक मानहानि मामले की सुनवाई पर शुक्रवार को रोक लगा दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 16 अक्टूबर दिल्ली उच्च न्यायालय ने कांग्रेस नेता शशि थरूर के खिलाफ दायर आपराधिक मानहानि मामले की सुनवाई पर शुक्रवार को रोक लगा दी।

मामला थरूर के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संदर्भ में दिये गए ''शिवलिंग पर बिच्छू'' वाले कथित बयान से संबंधित है।

यह भी पढ़े | मध्य प्रदेश में आज कोविड-19 के 1,352 नए मामले आए सामने, संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,57,936 हुई, अब तक 2,735 लोगों की मौत: 16 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

थरूर ने इस मामले में निचली अदालत की ओर से जारी समनों को चुनौती देते हुए उच्च न्यायालय में याचिका दायर की है, जिसपर न्यायमूर्ति सुरेश कुमार कैत ने शिकायतकर्ता भाजपा नेता राजीव बब्बर को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

उच्च न्यायालय ने इस मामले को नौ दिसंबर को सुनवाई के लिये सूचीबद्ध किया है।

यह भी पढ़े | Gang Raped in Jharkhand: झारखंड में 7 दिनों के भीतर दूसरी नाबालिग लड़की की गैंगरेप के बाद हत्या.

थरूर की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ताओं कपिल सिब्बल और विकास पाहवा ने 27 अप्रैल 2019 के निचली अदालत के आदेश को रद्द करने की अपील की, जिसके जरिये थरूर को आपराधिक मानहानि की शिकायत पर आरोपी के तौर पर तलब किया गया था।

अधिवक्ता गौरव गुप्ता द्वारा दायर याचिका में दो नवंबर 2018 को की गई शिकायत को भी रद्द करने की अपील की गई है।

पाहवा ने दलील दी कि निचली अदालत का आदेश कानून के हिसाब से सही नहीं है और आपराधिक विधिशास्त्र के स्थापित सिद्धांतों के खिलाफ है। इसमें इस तथ्य की पूरी तरह से अनदेखी की गई है कि बब्बर द्वारा दायर याचिका पूरी तरह झूठी और मनगढ़ंत है।

बब्बर ने निचली अदालत में थरूर के खिलाफ आपराधिक मानहानि की शिकायत की थी। उन्होंने दावा किया था कि कांग्रेस नेता के बयान से उनकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है।

थरूर ने अक्टूबर 2018 में दावा किया था कि आरएसएस के एक नेता ने कथित रूप से प्रधानमंत्री की तुलना ''शिवलिंग पर बैठे बिच्छू'' से की थी।

थरूर को इस मामले में पिछले साल जून में निचली अदालत से जमानत मिल गई थी।

शिकायतकर्ता ने कहा था, ''मैं भगवान शिव का भक्त हूं। आरोपी (थरूर) ने करोड़ों शिवभक्तों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला बयान दिया है।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Bengaluru Shocker: कर्नाटक के कोडागु में अमेरिकी महिला पर्यटक के साथ दुष्कर्म, झारखंड के आरोपी समेत होमस्टे मालिक गिरफ्तार

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 33वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Live Score Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट